तो हुआ युं की हमेशा कि तरह इस बार भी हमारे 'कूल-कूल' सर की तरफ से दिया गया एक असेंग्मेंट काफी रोचक व अप्रत्याशित था। अपने प्रयोग-धर्मी व्यक्तित्व के कारण अक्सर अपने छात्रो को अचंभित करने मे उनका कोई सानी नही।
हर रोज़ कि तरह क्लास मे लेक्चर के दौरान बीच-बीच मे 'ज्ञान का रायता' बाटते हुए एकाएक अपने छात्र-छात्राओ को एक 'टास्क' करने को कहा। तो चलिए आपको बताता हु कि ये टास्क आखिर था क्या। उन्होंने कहा क्लास मे बैठे सभी विद्यार्थी एक दूसरे का साछात्कार लेंगे। और साथ मे शर्त यह कि साछात्कार उसके व्यक्तिव का होना चाहिये।
खैर छोड़िये, मुझे इंटरव्यू लेना था मेरी सहपाठी व क्लास कि टॉपर आफरीन शिफा का,बेहद शर्मीली व एकाकी सी रहने वाली लड़की उसके स्वभाव,व्यक्तित्व व महत्वकांछाओ के बारे मे साछात्कार के दौरान हुई बातचीत के कुछ अंश -
सवाल:-आप के बारे मे लोगो का है कि आप ने फर्स्ट समेस्टर में बहुत ही कम क्लासेज की उसके बावजूद भी आपने टॉप किया?
आफरीन - (मुस्कुराते हुए) ये बात तो आपने भी कही,खैर छोड़िये लोग क्या कह रहे है मुझे इसकी परवाह नही,लेकिन मैंने टॉप किया इसका मुख्य कारण यह था कि मै एग्जाम के समय अपनी पढ़ाई से कोई समझौता नही करती हू ,मै शुरुआत से ही पढ़ाई मे अच्छी रही हू।
सवाल :-आप ने पीजी करने के लिए MJMC ही क्यों चुना ?
आफरीन :-नही ,यह कोर्स करने का मेरा कोई खास उद्देश्य नही था लेकिन मै आप को बता दू कि मेरा नेचर बहुत ही शर्मिला है। और इसी कारण मेरी बड़ी बहन ने मुझे सलाह दी कि तुम MJMC मे एडमिशन लो।
सवाल :-आपके क्लास का पहले दिन का अनुभव कैसा रहा था और आपके कोई दोस्त जो आपके सबसे करीब हो ?
आफरीन :-मेरी क्लास में पहले दिन का एक्सपेरियन्स कुछ खास नही रहा ,घर आकर सोच रही थी शायद पहले दिन का अनुभव कुछ ऐसा ही होता है फिर समय के साथ-साथ कुछ अच्छे दोस्त बने और क्लास अच्छी लगने लगी।
सवाल :-आप की जिंदगी में ऐसा कोई जिससे आप बहुत प्रेरित हो
आफरीन :-मेरी फैमिली मे अपनी सबसे बड़ी दीदी से सबसे ज्यादा प्रेरित हुं या कहिये कि वह मेरी रोल मॉडल है बचपन से उन्होंने मुझे पढ़ाया हर मुश्किल काम को सरल करने के लिए प्रोत्साहित किया हमेशा सिखाया कि कभी किसी से डरो मत और इंडिपेंडेंट बनो,अपनी शायनेस को कम करो। अगर आज में इस स्ट्रीम (MJMC) में हू तो अपनी दीदी की वजह से हु ,क्योकि वो चाह्ती है कि मुझमे बदलाव आये।
सवाल :-MJMC करने क बाद आपकी फ्यूचर प्लानिंग क्या है
आफरीन :-मेरा पत्रकार बनने में कोई इंट्रेस्ट नही है पढ़ाई पूरी करने के बाद खुद का बिज़नेस (बुटीक) शुरू करने की योजना है।
सवाल :-आपकी स्ट्रेन्थ और वीकनेस क्या है
आफरीन :-मेरी स्ट्रेन्थ मेरा परिवार है और कमजोरी का पता नही।
सवाल :-खाली समय में क्या करना पसन्द है
आफरीन :- सोना और गाने सुनना
सवाल :-आप के कोई खास शौक
आफरीन :-खाना बनाना और डांस करना और सिखाना
सवाल :-फिर कभी सोचा नही की डांस में भी कॅरिअर बन सकता है
आफरीन :-हा एक बार सोचा था कि डांस कॉम्पिटिशन में भाग लूँ लेकिन एक मुस्लिम परिवार से होने के कारण मैंने उसमे भाग न लेना ही सही समझा
सवाल :-धर्म के प्रति आप का क्या नजरिया है
आफरीन :-मुझे अपने रिलिजन पूरी आस्था है रमजान के महीने में पूरे रोज़े रखना कोशिश करती हु कि पाचों टाइम की नमाज़ न पढ़ सकू तो कम से कम एक समय की नमाज जरूर अदा करू ,और इसके अलावा अन्धविस्वास को दरनिकार करती हू
सवाल :-लव मैरिज और अरेन्ज मैरिज के बारे में आप की क्या सोच है
आफरीन :-लव मैरिज और अरेन्ज मैरिज दोनों में विश्वास करती हू अरेन्ज मैरिज फैमिली कि पसंद से होगी और वो हमेशा ही चाहेंगे की मेरी लड़की की शादी एक सभ्रान्त परिवार में हो,
लव मैरिज तब सही है जब लड़का अच्छा हो पढ़ा-लिखा हो परिवार सही हो, तो परिवार वाले राजी हो ही जाते है
सवाल :-एक आखिरी सवाल, आप का लाइफ पार्ट्नर कैसा होना चाहिये
आफरीन :-मेरा जीवन साथी जो भी हो सिंपल ,केयरिंग ,लविंग और लॉयल हो इसके अलावा और कुछ नही
आप का बहुत-बहुत शुक्रिया अपना कीमती समय देने के लिए आप के सुनहरे भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाये
आफरीन आपको भी
